Written by : © Vatsaru Of words / November 28, 2022 10:15:54 Pm
महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए, ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन ने की एक कदम स्वच्छता की ओर की शुरुआत
मुंबई प्रमुख संवादाता :
ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन और मुंबई में गली क्लासेस फाउंडेशन ने की एक नई शुरुआत। मुंबई में जुहू कोलीवाड़ा बीच और जुहू में समुद्र तट के किनारे स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कल 27 नवंबर 2022 को मुंबई के लोगो का इसमें बहुत बड़ा सहयोग है। इसका मुख्य उद्देश्य कॉलेज ऑफ फिजिशियन्स एंड सर्जन्स ऑफ मुंबई के स्वयंसेवकों का स्वच्छता के प्रति विश्वास बढ़ाना हैं । ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन के युवा साथिओं ने कहा की प्रकृति से दोस्ती करो। स्वछता और पर्यावरण का रक्षण ये हमारा मुख्य काम है।
प्रथ्वी पर हम रहते है, इसको साफ रखना हमारा धर्म है। नालिया, नदिया और समुद्र में प्लास्टिक के बोतले, प्लोथिन फैंकते है। जिससे प्रकृति के लिए नुकसानदाई है। जीपीएफ ने इस अभियान की शुरुआत के माध्यम से एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाया है। जितनी भी प्लास्टिक के बैग, बोतल आदि सामग्री को बीएमसी कचरा प्वाइंट पर रखा है, ताकि यहां से सभी तरफ के कंटेनर को एकत्र किया जाता है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस संस्था ने महामारी के समय भी अपना पूरा सहयोग दिया। लोगों में जागरूकता पैदा की।
आपको बता दे कि इनमें शामिल सभी लोगों ने अपनी तरफ से पूरी मेहनत की है। जैसे कि इसकी शुरुआत मुख्य कॉलेज ऑफ फिजिशियन्स एंड सर्जन्स ऑफ मुंबई, सिटी की हेड सुश्री रक्षिता मंगलानी द्वारा की गई थी। इसे जैक ऑफ ऑल ट्रेड्स, और मास्टर ऑफ ऑल मिस्टर सैंडी खाड़ा, फाउंडर जीपीएफ अब्दुल मुनाफ,फाइंडर जीसीएफ में इसमें अपना सयोग देकर। इस अभियान को बड़े पैमाने तक पहुंचने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। लोगों में कुदरत के प्रति संदेश देने की कोशिश की है।
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा