परिवर्तन एक शोध टीम / नई दिल्ली
Published: March 22, 2023 17:57 PM (IST)
श्रीराम पाण्डेय की कविताएँ अन्तर्मन को उद्वेलित करती हैं : डाॅ. वेद मित्र
लोकसभा सांसद कंवर सिंह तँवर द्वारा श्रीराम पाण्डेय के कविता संग्रह का हुआ लोकार्पण ।
दिल्ली, 22 मार्च, 2025,
वयम् साहित्यिक संस्था और सर्व भाषा ट्रस्ट के तत्वाधान में कीर्तिशेष डॉ श्रीराम पाण्डेय के कविता संग्रह "अंतिम सत्य नहीं होता है" का लोकार्पण लोकसभा सांसद, अमरोहा से कंवर सिंह तँवर के कर कमलों द्वारा संस्कार भारती के दिल्ली स्थित सभागार में किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में कपिल खन्ना, अध्यक्ष,विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली प्रांत, रमेश अग्रवाल, अध्यक्ष सेवा भारती, दिल्ली प्रांत, सुखराज सेठिया, अध्यक्ष, विद्या भारती, दिल्ली प्रांत ने भी अपने-अपने विचार रखे। साथ ही ललित नाहटा, समाजसेवी, डॉ. अशोक द्विवेदी, संपादक " पाती" वाराणसी, दोहाकार नरेश शांडिल्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. वेद मित्र शुक्ल, एसोसिएट प्रोफेसर अंग्रेजी साहित्य, दिल्ली विश्वविद्यालय ने डॉ श्रीराम पाण्डेय के कविता संग्रह की एक बड़ी कविता "राम तुम्हे फिर आना होगा" की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कविता में धर्म, समाज, राजनीति की विद्रूपता, समष्टि चेतना और समता का भाव का व्यापक समावेश है जो मनुष्य के अंतर्मन को उद्वेलित करते हुए उनमें श्रीराम के मर्म को पुनःस्थापित करने का सफल प्रयास करती हैं। कविता अपने साधारणीकरण और प्रसाद गुण के चलते पाठक को बांधे रहती हैं। मंच संचालन सुप्रसिद्ध ग़ज़लकार अनिल वर्मा 'मीत' द्वारा किया गया।
इस अवसर पर चिल्ड्रेन बुक ट्रस्ट की संपादक नवीन मेनन, राजेश पाण्डेय, सुधीर भट्ट, नवीन , मनोरमा ईयर बुक से प्रदीप भी सम्मानीय सदस्य के रूप में उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में अन्य लोगों के साथ, विजय कुमार, राजेश कुमार केसरी, निलेश कुमार सिंह, अशोक कुमार, नरेंद्र सिंह तोमर, सुबोध कुमार, मीनाक्षी गुप्ता, मानवी गर्ग, नवीन कुमार मीना, देवेंद्र चेंची, कमल कुमार, पलाश पारे, निरंजन पहाड़ी, सलिल कुमार, शैलेन्द्र पांडेय, सुश्री रीतिका पाण्डेय आदि की भी प्रभावशाली उपस्थिति रही।
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा